18/08/2026

Dhanbad Times

9 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए संयुक्त मोर्चा ने झोंकी ताकत, बरोरा – ब्लॉक दो और कतरास क्षेत्र में की नुक्कड़ सभाएं

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
217 Views

धनबाद: केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए बरोरा एवं ब्लॉक दो क्षेत्र के
सभी इकाईयों में संयुक्त मोर्चा की सभा हुई। मजदूरों से 9 जुलाई को बंदी करने का आग्रह किया गया।अध्यक्षता जे के झा ने किया। सभा को लगन देव यादव, गोपाल मिश्रा, इंदल यादव, सुरेंद्र यादव, धनंजय महतो, गोपाल गोप, तुलसी साव, जगदीश साव, गंगा सागर राय, बलराम महतो, परमेश्वर भुइयां, रंजीत महतो, रंजीत चौहान आदि ने संबोधित किया। इधर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कतरास क्षेत्रीय कमेटी के तत्वावधान में आक्यूएमसी 9 नंबर हाजिरी घर एवं वर्कशॉप हाजिरी घर के पास नुक्कड़ सभा हुई। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक महतो ने की। बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, मजदूर किसान विरोधी हैं। केंद्र सरकार श्रम कानून लाकर मजदूर को गुलामी की ले जाने का प्रयास कर रही है। सरकार की इन नीतियों के विरोध में हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय सचिव कुमार महतो, ठाकुर महतो, रॉबिन महतो, दिलीप महतो, लव कुमार रवानी, सुभाष राजभर, धनंजय महतो, सृष्टि धर्म महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!