23/11/2025

Dhanbad Times

मुहर्रम की शान: कतरास, बाघमारा, लोयाबाद, महुदा और राजगंज में ताजिया, अखाड़ा और क्रेन पर तलवार की अनोखी झलक—सौहार्द और सम्मान का उत्सव

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
127 Views

धनबाद : कतरास- बाघमारा – महुदा लोयाबाद – राजगंज सहित अन्य क्षेत्रों में या अली या हुसैन के नारों के बीच मुहर्रम मनाया गया। कतरास शहर के मस्जिद पट्टी, गुहीबांध, छाताबाद एवं श्यामडीह, कतरास बाजार, छड़ीदारडीह, दरिदा, अंगारपथरा, बिलबेरा, नावागढ आदि जगहों में ताजिया के साथ अखाड़ा निकाला गया। विभिन्न तरह के नुमाइशी व हैरत अंगेज खेलों का प्रदर्शन किया। अन्य समाज के प्रबुद्ध और सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाले अमन पसंद लोगों ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई।जो आपसी सौहार्द का प्रतीक बना। कतरास बाजार में थाना प्रभारी असीत सिंह, सीओ बालकिशोरमहतो, डा. उमाशंकर सिंह, डा. स्वतंत्र कुमार, महेश अग्रवाल, विष्णु चौरसिया, राजेश स्वर्ण कार सहित कई लोगों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। शहर के अन्य जगहों में भी पगड़ी पहना कर लोगों को सम्मानित किया गया। कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह एवं पुलिस की पूरी टीम सक्रिय दिखी। लोयाबाद में मुहर्रम की नवमी और दसवीं के अवसर पर पारंपरिक अखाड़ा खेल का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के 16 गांवों के अखाड़ा दलों ने ताकत और फुर्ती का प्रदर्शन किया। खासकर नवमी की रात एक क्रेन पर सजी विशाल तलवार की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। तलवार पर अरबी में कलमा लिखा गया था, जिसे देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहली बार किसी अखाड़ा दल द्वारा इस तरह क्रेन का उपयोग किया गया, जिसने सभी को चौंका दिया। लोयाबाद मोड़ से लेकर हटिया मैदान और ईदगाह मैदान तक अखाड़ा खेल का प्रदर्शन किया गया। शाम होते-होते सभी अखाड़ा दल एकजुट होकर ईदगाह के कर्बला मैदान की ओर रवाना हुए, जहां उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही, विभिन्न ताजिया और शीपर की नुमाइश ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!