21/08/2025

Dhanbad Times

प्रतिभा का सम्मान, शिक्षा का सम्मान! बिनोद बिहारी महतो स्मारक उच्च विद्यालय, निचितपुर में आज का दिन रहा विद्यार्थियों के नाम।

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
36 Views

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो स्मारक उच्च विद्यालय निचितपुर में सोमवार को झारखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा। विद्यालय के संस्थापक एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने की अपील की। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। उन्होंने बच्चों की पढाई के लिए पांच कम्प्युटर सेट देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सानू कुमार महतो ने की, जबकि संचालन वर्तमान सचिव राहुल कुमार महतो ने किया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया। विद्यालय परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में और भी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नारायण महतो, दुर्गा महतो, पूर्व सचिव ओलिन प्रसाद महतो, सदस्य निर्मल महतो, वर्तमान अध्यक्ष महादेव महतो
जगत महतो, रतिलाल किस्कू, राम प्रसाद महतो, मोगल महतो, गणेश महतो, केशव महतो, शंकर महतो, सरजू महतो, महेश महतो, अमृत लाल महतो, निजाम अंसारी, मोलिंद दास, विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगाधर महतो, राजू महतो, पुनुलाल महतो, सीताराम रजवार, गोपाल महतो, दीपक प्रजापति, धनेश्वर कुम्हार, रीतलाल साव, अर्जुन महतो, शशिभूषण पांडेय, कुंती देवी और उमा देवी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!