18/08/2026

Dhanbad Times

करमा महोत्सव की तैयारी को मिली रफ्तार: सांसद व विधायक ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, पत्रिका सृजन के मुख्य पृष्ठ का किया अनावरण”

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
172 Views

बाघमारा में प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव को लेकर सांसद ढुलू महतो एवं विधायक शत्रुघन महतो ने
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
धनबाद : बाघमारा में प्रखंड स्तरीय आयोजित करमा महोत्सव को लेकरसांसद ढुलू महतो एवं विधायक शत्रुघ्न महतो ने चिटाही से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद एवं विधायक ने संयुक्त रूप से बाघमारा प्रखण्ड करमा अखरा समिति के पत्रिका सृजन के मुख्य पृष्ठ का अनावरण किया। हरिणा कालोनी में आयोजित प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव को लेकर समिति के सदस्यों ने सांसद तथा विधायक को आमंत्रित करते हुए तैयारी को लेकर मंत्रणा की। सांसद ने कहा कि करमा क्षेत्र की लोक सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। विधायक ने झारखंड की संस्कृति को जीवंत रखने के लिए समिति की सराहना की। समिति के अध्यक्ष मदनमोहन महतो, नागेन्द्र साव, गोपाल सिंह, आनंद महतो, मदनमोहन, मुकेश कुमार राय, दामोदर साव, दीपक प्रसाद, जीवन रवानी, सत्यजीत सोनु, लक्ष्मण रवानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!