17/08/2026

Dhanbad Times

कतरास में धर्मशिक्षा का उदघोष, रानी सती दादी मंदिर में साप्ताहिक वर्ग शुरू, सनातन परंपरा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
283 Views

धनबाद : हिन्दू जनजागृती समिति की पहल पर रानी सती दादी मंदिर में साप्ताहिक धर्मशिक्षा वर्ग का शुभारंभ हुआ। समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर राज्य समन्वयक शंभू गवारे ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि यह वर्ग प्रत्येक रविवार को शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति में हमारे गौरवशाली सनातन ज्ञान का समावेश नहीं है। जैसे हवाई जहाज की खोज को राईट बंधुओं से जोड़ा जाता है, जबकि रामायण में पुष्पक विमान का उल्लेख मिलता है। ऋषि भारद्वाज द्वारा लिखित ‘यंत्रसर्वस्वम’ ग्रंथ में विमानों की संरचना, संचालन और मार्ग तक का विवरण मिलता है। यह उदाहरण हमारे प्राचीन विज्ञान की श्रेष्ठता दर्शाता हैं।धर्मशिक्षा वर्ग में सनातन संस्था के धर्मप्रचारक प्रदीप खेमका ने उपस्थित जिज्ञासुओं को तिलक लगाने की विधि, उसके वैज्ञानिक आधार और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि गंधशास्त्र, तिलक और अन्य धार्मिक आचार न केवल सांस्कृतिक हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और ऊर्जा केंद्रित करने में भी सहायक होते हैं। इस आयोजन में रानी सती दादी मंदिर के सचिव राजेश केडिया, श्याम सेवा संघ कतरास के अध्यक्ष प्रकाश सिंघानिया सहित 39 से अधिक स्थानीय मान्यवरों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!