21/08/2025

Dhanbad Times

कतरास शहर में जलजमाव को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला, समाधान की मांग किया और जन आंदोलन की चेतावनी दी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
43 Views

धनबाद: कतरास क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष श्री सूर्य देव मिश्रा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने धनबाद नगर निगम आयुक्त श्री रवि राज शर्मा से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने कतरास शहर में राजगंज रोड स्थित सब्जी पट्टी एवं राजस्थानी धर्मशाला के पास जलजमाव की गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए सब्जी विक्रेताओं और आम जनता को हो रही आवागमन की कठिनाई पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष महेश पासवान, महामंत्री राजेश स्वर्णकर, मंत्री कुंदन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम किशोर ‘कल्लू’ सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। नगर आयुक्त से आग्रह किया गया कि 15 अगस्त 2025 तक समाधान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा 16 अगस्त 2025 से भाजपा कतरास मंडल जन आंदोलन के लिए विवश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!