23/11/2025

Dhanbad Times

झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, झारखंड सरकार ने घोषित किया तीन दिन का राजकीय शोक

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
235 Views

धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आदिवासी अधिकारों के प्रबल पक्षधर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड सरकार ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झंडा झुका रहेगा। वहीं चार और पांच अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

—  राजनीतिक सफर की शुरुआत: आदिवासी समुदाय को संगठित करने के संकल्प से राजनीति में कदम रखा

— झारखंड आंदोलन के अगुवा: अलग राज्य की मांग को लेकर वर्षों तक संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप झारखंड राज्य अस्तित्व में आया

— सार्वजनिक जीवन में योगदान: तीन बार मुख्यमंत्री, सात बार सांसद और केंद्र सरकार में कोयला मंत्री रहे

— जनता से जुड़ाव: उन्हें ‘गुरुजी’ और ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, जो उनके जननायक स्वरूप को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!