22/11/2025

Dhanbad Times

राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के निमित मालकेरा में कलश यात्रा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
88 Views

धनबाद: मालकेरा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के निमित शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली ग ई। कन्या व महिलाएं कलश लेकर मंदिर परिसर से निकली जो भेलाटांड़-आदर्शनगरी के समीप स्थित कतरी नदी के तट पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य वीरेंद्र कुमार पांडेय, आचार्य नितेश शास्त्री, उपाचार्य शशी शास्त्री, मृगुनंदन शास्त्री, जनार्दन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जलभरण करवाया। कलश लेकर श्रद्धालु वापस आदर्शनगरी, रामपुर, मालकेरा होते हुए मंदिर पहुंचे और वहां कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यजमान के रूप में सपत्नीक रिकी रजक, पिंटू रजवार, धर्मराज रजवार, ओमप्रकाश विश्कर्मा, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा थे। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को राधा-कृष्ण की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। कलश यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, मुखिया अंजना देवी व, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, आयोजन समिति के अध्यक्ष महानंद रजक, उपाध्यक्ष प्रयाग रजक, सचिव सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, लालदेव रजवार, रिंटू रजक, कोषाध्यक्ष उमेश रजक, अशोक साव, राजेश रजक, राकेश सिंह, विक्की रजक, बालेश्वर रजक, राकेश त्रिगुनाइत आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!