18/08/2026

Dhanbad Times

बाघमारा में आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला में 48 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
176 Views

धनबाद ( बाघमारा): विद्या विकास समिति द्वारा आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला-2025 की पूर्व संध्या पर शुक्रवार स. शि. वि. मंदिर, बाघमारा में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। यह मेला 30 अगस्त से 01 सितंबर तक चलेगा, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 48 विद्यालयों के लगभग 700 छात्र-छात्राएँ एवं उनके संरक्षक आचार्य भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, प्रांतीय विज्ञान संरक्षक ब्रजेश कुमार, क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख शर्मेंद्र साहू, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल एवं प्राचार्य संतोष कुमार झा, प्रांतीय विज्ञान संरक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस विज्ञान मेले में चार प्रमुख प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। जिसमें प्रश्न मंच, प्रदर्श, प्रयोग, एवं आचार्य पत्रवाचन। उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडली में आईआईटी आईएसएम धनबाद से 102 विशेषज्ञ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहेंगे, जो प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे। विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल ने कहा विद्या भारती के विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से भैया-बहनों में अनुसंधान की भावना जागृत होती है और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। यह मेला केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नवाचार और जिज्ञासा का उत्सव है। विज्ञान मेला के संयोजक विनय कुमार पांडेय ने पत्रकारों को मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य वक्ताओं के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य संतोष कुमार झा ने बताया कि विज्ञान मेले से संबंधित सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने कहा हमारा विद्यालय इस आयोजन के लिए पूर्णतः तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!