12/11/2026

Dhanbad Times

कतरास: तिलाटांड विद्युत कार्यालय में शिविर लगा, पार्षद मधुमाला व सहायक अभियंता राकेश कुमार ने उद्घाटन किया

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
72 Views

धनबाद। कतरास क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली और मीटर संबंधी जटिल समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कतरास तिलाटांड स्थित विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित इस कैंप का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि वार्ड संख्या-1 की पार्षद मधुमाला एवं सहायक अभियंता राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पार्षद मधुमाला ने कहा कि जनता को बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानियों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए विभाग की यह पहल सराहनीय है।
सहायक अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों, बिल सुधार और नए कनेक्शन से संबंधित मामलों पर जोर दिया गया। शिविर के दौरान दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन विभाग को सौंपे, जिनका मौके पर ही पंजीकरण किया गया। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग की ओर से अभियंता देवी सोरेन सहित कई कर्मचारी मुस्तैद रहे, जो उपभोक्ताओं की तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से अमर सेन, शुभम रजक, प्रियांशु भट्ट सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित थे। शिविर के आयोजन से स्थानीय लोगों में हर्ष देखा गया क्योंकि उन्हें एक ही छत के नीचे अपनी समस्याओं को रखने का सीधा मंच प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!