11/11/2026

Dhanbad Times

बाघमारा: एबीओसीपी माइंस में बंदी को लेकर तीन नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
90 Views

धनबाद। बीसीसीएल के ब्लॉक-II क्षेत्र अंतर्गत एकीकृत ब्लॉक-II उत्खनन परियोजना में कोयला उत्पादन और परिवहन कार्य ठप करने का मामला तुल पकड़ लिया है। इस संबंध में परियोजना के सुरक्षा नोडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बाघमारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुलूसराम भुईयां, छोटु पासवान और मनोज समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया है कि घटना 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन व्यक्तियों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के माइनिंग कार्य को ठप कर देने का आरोप लगाया है। बताया है कि इस पांच घंटे के व्यवधान के कारण लगभग 3000 टन कोयला उत्पादन और उसकी ढुलाई प्रभावित हुई, जिससे कंपनी को करीब 50 लाख रुपये के राजस्व की क्षति पहुंची है। सुरक्षा पदाधिकारी ने अपनी शिकायत में इस बात पर जोर दिया है कि कोयला उद्योग एस्मा के तहत एक आवश्यक सेवा है और इसमें किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न करना सरकारी कार्य में बाधा डालने के समान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना की जानकारी अंचलाधिकारी बाघमारा और बीसीसीएल के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!