11/11/2026

Dhanbad Times

अवैध खनन और कोयला चोरी: जिप अध्यक्ष ने कोयला मंत्री को पत्र सौंपा, उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, लापरवाह या अधिकारी व कर्मचारी को चिन्हित कर उनके खिलाफ करवाई की मांग

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
94 Views

धनबाद: अवैध कोयला खनन और चोरी की वजह से निर्दोष लोगों की मौतों को लेकर धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने राज्य मंत्री (कोयला मंत्रालय) से भेंट कर उन्हें एक पत्र सौंपा। उन्होंने मंत्री को बताया कि जिले में अवैध उत्खनन का काला कारोबार प्रशासनिक मिलीभगत और विभागीय उदासीनता के कारण फल-फूल रहा है, जिसकी भारी कीमत स्थानीय गरीब और बेकसूर लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। कोयला राज्य मंत्री को सौंपे गए पत्र में शारदा सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में असुरक्षित तरीके से हो रहे अवैध खनन के कारण आए दिन दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। इन घटनाओं से पूरे जिले में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबी और बेरोजगारी का फायदा उठाकर लोगों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर किया जा रहा है, जिससे कई परिवार पूरी तरह उजड़ चुके हैं। जिला परिषद अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि हाल के वर्षों में अवैध खदानों में हुई सभी मौतों की निष्पक्ष जांच की जाए और इसमें संलिप्त या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर उन पर कठोर कानूनी व विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!