15/01/2026

Dhanbad Times

झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार — राजेश वर्मा (सांसद- बिहार)

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
147 Views

बाघमारा से शत्रुघ्न महतो भारी मतों से जीतेंगे
कतरास: एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने झारखंड के दौरे पर निकले बिहार के सांसद राजेश वर्मा मंगलवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो के आवास चिटाही पहुंचे। यहां प्रेस वार्ता में साफ तौर पर कहा कि बाघमारा से भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो भारी मतों से विजयी होंगे। बाघमारा का चहुंमुखी विकास होगा। प्रदेश और केंद्र दोनों का सहयोग इस विधान सभा के विकास
के लिए मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में एन डी ए की लहर है।
प्रदेश में एन डी ए की सरकार बनने जा रही है। जो मुख्यमंत्री रहते हुवे भ्रष्टाचार में सनलिप्त रहे, यह पूरा देश देखा है कि झारखंड की क्या स्थिति रही। चतरा में भ्रमण के दौरान एक बेरोजगार युवक ने कहा कि योग्यता रहते हुवे उससे कम अंक के अभ्यर्थी को नियोजन मिला। धन के आधार पर। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि
प्रदेश या केंद्र की हितकारी योजना हो सभी चलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!