17/08/2026

Dhanbad Times

तोपचांची सर्किल में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (खरिओ) में दिन दहाड़े लूट

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
229 Views

धनबाद: तोपचांची अंचल के हरिहरपुर थाना अंतर्गत खरिओ रेलवे गेट के समीप एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में बुधवार की दोपहर  अपराधियों ने लूट की योजना को अंजाम दिया। अपराधियों की संख्या तीन थी। जो मोटर साइकिल पर आये थे। वे सीएसपी के अंदर घुसे। पिस्तौल दिखाकर नगदी समेत बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर लूट लिया। जाते वक्त बैंक के मुख्य गेट पर बाहर से ताला जड़ दिया। इसके बाद तीनों अपराधी बाइक में पर सवार होकर भाग निकले। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच पड़ताल किया। जिस रास्ते से अपराधी भागे थे पुलिस उस रास्ते में लगे सीसीटीवी की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!