18/08/2026

Dhanbad Times

कतरास में हाइवा के डाला में लगे हुक से रस्सी के सहारे लटकता मिला खलासी का शव, पुलिस जांच में जुटी

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
167 Views

 

धनबाद :रविवार की सुबह नेशनल अंगारपथरा के समीप एक मर्मस्पर्शी घटना सामने आई है। धनबाद के ढोखरा निवासी 22 वर्षीय करण का शव हाइवा के हूक में रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृत युवक उसी हाइवा में खलासी का काम करता था। सूचना पाकर अंगारपथरा ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात किया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया । हाइवा चालक बजरंगी ने बताया कि लोडिंग स्लिप लेने के लिए कांटा घर जाने के क्रम में उसने खलासी करण को नाश्ता कर आने के लिए बोला। जब वह लोडिंग स्लिप लेकर आया तो देखा कि करण फंदे से लटक रहा है। मृत करण शनिवार को लोयाबाद के बांसजोड़ा स्थित मामा घर आया था। वहीं से वह ड्यूटी के लिए आज आया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्मह्त्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!