18/08/2026

Dhanbad Times

बीइंग काइंड एंड हैप्पी संस्था टीम ने कतरास में बोरा फैक्ट्री से दस फीट लंबा अजगर किया रेस्क्यू

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
164 Views

धनबाद: बीइंग काइंड एंड हैप्पी संस्था
के सचिव व वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह और लॉबिन साव ने विशालकाय करीब दस फीट लंबा अजगर को रेस्क्यू किया। सांप को मजदूरों ने आपने क्वार्टर में घुसते देखा। रेस्क्यू करने के लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वतंत्रत कुमार को सूचित किया गया। जिस पर उन्होंने वन विभाग को सूचित कर टीम को मौके पर भेजा। राणा प्रताप ने लोगों से कहा कि यहअजगर है। इसमें जहर नहीं पाया जाता। यह अपने शिकार के चारों ओर कुंडली मार कर दम घोंट देता है, फिर निगल जाता है। अगर अजगर की आँखों को ढक दिया जाए तो भी नाक के ठीक ऊपर मौजूद तापमान सेंसर पीथ के मदद से भी शिकायत कर लेता है।अजगर के जबड़े में 100 से भी ज्यादा आरी नुमा दांत होते हैं। ऐसे ही बहुत सारी जानकारी लोगों के बीच साझा किया गया। सांप को सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया। मौके पर राजेश महतो, रोशन महतो व फैक्ट्री के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!