21/08/2025

Dhanbad Times

धनबाद की पंचायत व्यवस्था को राज्य स्तरीय सम्मान: सशक्त नेतृत्व और समन्वित प्रयास का प्रतिफल

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
45 Views

धनबाद टाइम्स: धनबाद जिले ने झारखंड के पंचायती राज क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित “पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0” के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला में जिले को स्थानीय स्वशासन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान राजधानी रांची स्थित होटल चाणक्या       (BNR) में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) धनबाद की उपस्थिति में प्रदान किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह के कुशल नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और प्रशासनिक कर्मियों की सतत प्रतिबद्धता से यह उपलब्धि संभव हुई।

दिनांक 17 जुलाई 2025 को जारी प्रशस्ति पत्र में धनबाद को शुभकामनाओं सहित सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न मापदंडों पर विमर्श हुआ तथा आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने कहा “यह सम्मान धनबाद जिले के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीण जनता की सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। हमारा उद्देश्य पंचायत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी बनाना है।”बता दें धनबाद की यह उपलब्धि न सिर्फ जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!