18/08/2026

Dhanbad Times

खाताधारी ने पुलिस को बताया साईबर ठगी में अपने दोस्त की भूमिका, थाना में दी शिकायत, पुलिस शुरू की जांच

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
180 Views

बेंगलुरु में नौकरी का झांसा देकर बैंक में खुलवाया था खाता, संदिग्ध लेन देन पर बैंक अधिकारियों की छानबीन से हुआ साइबर ठगी का मामला उजागर

धनबाद टाइम्स: धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का संज्ञेय मामला सामने आया है, जिसमें कनकनी निवासी गोलू कुमार को बेंगलुरु में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके नाम से यूको बैंक, जोगता शाखा में खाता खुलवाया गया। आरोप है कि खाता खुलवाने के बाद दस्तावेजों समेत एटीएम, पासबुक और चेकबुक आरोपी सोनू चौहान ने अपने पास रख लिए। कुछ दिनों बाद बैंक अधिकारियों द्वारा संदिग्ध लेन-देन को लेकर संपर्क करने पर गोलू को जानकारी हुई कि उसी खाते से 5.70 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। ठगी का शिकार बेंगलुरु निवासी आर. रेड्डी बताया जा रहा है। गोलू ने लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रभार थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और दोनों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!