21/08/2025

Dhanbad Times

दिशोम गुरू के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद दिवंगत शिबू सोरेन झारखंड के आत्म सम्मान की पहचान थे – विजय झा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
75 Views

धनबाद: झारखंड के बड़े नेताओ में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरू दिवंगत शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुवे वियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय झा ने कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन झारखंड के आत्म सम्मान की पहचान थे। उनका चले जाना झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना और एक युग का अंत हो गया। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दे। मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड के बड़े नेताओ में शुमार दिवंगत शिबू सोरेन के निधन से झारखंड वासियों को अपूरणीय क्षति हुई है, जो निकट भविष्य में भरपाई संभव नही है। भगवान दुःख के इस घड़ी में परिवारजनों को हिम्मत और शक्ति प्रदान करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!