22/11/2025

Dhanbad Times

लोयाबाद में वृहद झारखंड आदिवासी मंच की बैठक सम्पन्न, 20 सितंबर को रेल टेका डहर छेका आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
141 Views

धनबाद: वृहद झारखंड आदिवासी मंच की संयोजक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लोयाबाद स्थित शगुन पैलेस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के वरिष्ठ नेता शत्रुधन महतो ने की, जबकि संचालन चौधरी चरण महतो ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 20 सितंबर को प्रस्तावित रेल टेका डहर छेका आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय करना था। बैठक में मंच के नेता मंटू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि कुडमी जनजाति को भारत सरकार की अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में पुनः शामिल कराने की मांग को लेकर तीन राज्यों में जो जन आंदोलन खड़ा किया गया है, उसका मंच पूरी तरह समर्थन करता है। उन्होंने कहा, “यह बंदी ऐतिहासिक होगी। यह लड़ाई आरक्षण की नहीं, संरक्षण की है। “मंटू महतो ने पिछली बार के आंदोलन के बाद राज्य सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर हुई वार्ता के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से भी निराशा ही हाथ लगी है, जबकि कुडमी समाज पिछले 75 वर्षों से अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग करता आ रहा है। उन्होंने विरोध करने वालों को “फर्जी आदिवासी” करार देते हुए कहा कि यदि कुडमी समाज को ST सूची में शामिल किया जाता है तो झारखंड के 24 जिलों को अधिसूचित क्षेत्र का लाभ मिलेगा, जिससे पूरे राज्य को आदिवासी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक मशाल जुलूस निकालकर जन चेतना फैलाई जाएगी। धन्यवाद ज्ञापन रिंकू महतो उर्फ राजेन्द्र प्रसाद महतो ने किया। बैठक में हलधर महतो, सदानन्द महतो, द्वारिका महतो, विन्देश्वरी महतो, वासुदेव महतो, सरयू महतो, जितेन्द्र महतो, साधन महतो, दिनेश महतो, विनोद महतो, विनोद बिहारी, टेकलाल महतो, बहादुर महतो, विवेक महतो, ध्रुप महतो, मनीष महतो, रोहित महतो, शेखर महतो, मनोहर महतो, प्रदीप महतो, नंदलाल महतो, सुनिल महतो, जलेश्वर महतो, सुभाष महतो और उमेश महतो समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!