23/11/2025

Dhanbad Times

अविनाश कुमार बने राज्य के नये मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
92 Views

रांची से विशेष प्रतिनिधि:: झारखंड सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को नया मुख्य सचिव बनाया है। वे राज्य के 26वें मुख्य सचिव होंगे। इससे पहले पीपी शर्मा दो बार और सजल चक्रवर्ती तीन बार मुख्य सचिव रहे हैं। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दे चुके हैं। कार्मिक विभाग ने इसका आदेश महाअष्टमी के दिन आज पहली अक्तूबर को जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, अविनाश कुमार, (अतिरिक्त प्रभार- मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम, प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम, तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य सचिव, झारखंड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है, वे अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।


अजय सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विकास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेवारी सौंपी गई है। निर्वतमान मुख्य सचिव अलका तिवारी 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गईं।
अब तक कौन से मुख्य सचिव का कार्यकाल कब तक रहा
नाम कार्यकाल

विजय शंकर दूबे 15-11-2000 से 31-07-2002

जी कृष्णन 1-08-2002 से 31-03-2003

एके मिश्रा 1-04-2003 से 31-10-2003

लक्ष्मी सिंह 1-11-2003 से 13-12-2004

पीपी शर्मा 14-12-2004 से 18-01-2006

एमके मंडल 19-1-2006 से 28-02-2007

एके चुघ 1-03-2007 से 15-08-2007

पीपी शर्मा 16-08-2007 से 24-02-2008

एके बसु 25-02-2008 से 31-08-2009

शिव बसंत 1-09-2009 से 03-04-2010

डॉ एके सिंह 03-04-2010 से 15-03-2011

एस के चौधरी 15-03-2011 से 31-3-2013

आरएस शर्मा 31-03-2013 से 30-04-2014

सजल चक्रवर्ती 30-04-2014 से 14-08-2014

सुधीर प्रसाद 14-08-2014 से 30-09-2014

सजल चक्रवर्ती 1-10-2014 से 15-12-2014

आरएस पोद्दार 16-12-2014 से 19-12-2014

सजल चक्रवर्ती 19-12-2014 से 20-01-2015

राजीव गौवा 27-01-2015 से 31-03-2016

राजबाला वर्मा 31-03-2016 से 28-02-2018

सुधीर त्रिपाठी 28-02-2018 से 31-03-2019

डॉ डीके तिवारी 31-03-2019 से 31-03-2020

सुखदेव सिंह 01-04-2020 से 6-12-2023

एल खियांगते 6-12-2023 से 31-10-2024

अलका तिवारी 1-11-2024 से 30-09-2025

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!