23/11/2025

Dhanbad Times

संजीवनी बनी सरकारी मदद! विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने थैलीसीमिया और हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹40,000 की सहायता राशि प्रदान की। परिजनों ने जताया आभार।

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
97 Views

धनबाद: झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सिजुआ स्थित अपने आवासीय कार्यालय में दो गंभीर रूप से बीमार बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि के चेक प्रदान किए। यह पहल न केवल मानवीय संवेदना का प्रतीक है, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। कोलकुसमा टोला नयाडीह निवासी विभा महतो, जो थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनके परिजन को ₹40,000 की सहायता राशि दी गई। वहीं सिजुआ निवासी अनिल सिंह के पुत्र अक्षय कुमार, जो हृदय रोग से ग्रसित हैं, उनके परिजन को भी ₹40,000 का चेक सौंपा गया।इस अवसर पर परिजनों ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो और झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए संजीवनी समान है। विधायक महतो ने कहा, सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद इलाज के अभाव में पीड़ित न रहे। हम हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मानवीय पहल से क्षेत्र में राहत और भरोसे का संदेश गया है, खासकर उन परिवारों के लिए जो आर्थिक तंगी के बीच अपनों के जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!