15/01/2026

Dhanbad Times

झारखंड आंदोलनक़ारी स्व. देवमुनि महतो की 19वीं पुण्यतिथि सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
144 Views

धनबाद: 29 अक्टूबर  झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा स्व. देवमुनि महतो जी की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। स्थानीय जनता, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने उनके संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक श्री मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे। उनके साथ निवर्तमान पार्षद देवाशीष पासवान, माले नेता हरि प्रसाद पप्पू, झामुमो नेता मनोज कुमार महतो, जगदीश महतो, अशोक महतो, कैलाश महतो, बैद्यनाथ महतो, सोनाराम महतो, राजेन्द्र महतो, गंगाधर महतो, मनोज महतो, राधेश्याम महतो, सकरु महतो, बसंत महतो, विकास महतो, आनंद महतो, राजेश महतो, राजकुमार, माथुर महतो सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।स्व. देवमुनि महतो को झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान, संघर्षशील जीवन और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया गया। वक्ताओं ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!