18/08/2026

Dhanbad Times

प्यार, सहनशीलता एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित है संत निरंकारी मिशन का अभियान

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
182 Views

 

मां लिलोरी मन्दिर परिक्षेत्र, सड़क से लेकर कतरी नदी में साफ सफाई कर जन मानस को किया प्रेरित

धनबाद : संत निरंकारी मिशन ने अमृत प्रोजेक्ट के तहत कतरास में मां लिलोरी मन्दिर के आस पास इलाका एवं कतरी नदी के परिक्षेत्र में स्वक्षता अभियान चलाकर जन मानस को स्वक्षता के लिए प्रेरित किया। सेवादारों ने मन्दिर परिक्षेत्र व सड़क से लेकर नदी की घाट की साफसफाई की। महिला पुरुष सेवादारों के मन में स्वक्षता के प्रति उत्साह देखने को मिली। वे अपने घर आंगन की तरह सफाई कर रहे थे। संत निरंकारी मिशन के जोनल जी एस मित्तर ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणा दायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पूरे देश में प्रोजेक्ट अमृत का शुभारम्भ किया था। जिसका उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि ‘जल संरक्षण’ एवं ‘जल ही जीवन है’ को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। प्यार, सहनशीलता एवं मानवीय मूल्यों से युक्त मिशन के इस आध्यात्मिक अभियान से जुड़कर ही जनमानस को इससे प्रतिबद्धता से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन इसी तरह के समाज कल्याण कार्य – जैसे रेलवे स्टेशन, जलाशय एवं भिन्न-भिन्न स्थानों में सफाई अभियान चलाना, वृक्षारोपण करना, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से असहाय लोगों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य अक्सर करते आ रहा है। अभियान में मुख्य रूप से वाल्मीकि सिंह, राजेंद्र शिवहरे, विक्की मित्तर, राजन माखन, धनंजय दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!