17/08/2026

Dhanbad Times

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – झारखण्ड का अबुआ बजट 2025-26 में नई सोच की झलक, सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
215 Views

रांची प्रतिनिधि, धनबाद टाइम्स: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अबूआ बजट में नई सोच की झलक मिलती है। इसमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प भी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार करेगी। सरकार एमएसएमई निदेशालय का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में वृद्धि राज्य की प्रगति का सूचक है। झारखण्ड के राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं किसानों के उपज का भंडारण और संरक्षण अब आसान होगा। 2025-26 में ₹259 करोड़ से 118 गोदाम निर्माण का लक्ष्य है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आय के स्रोत बढ़ाए जाएंगे। वर्ष 2025-26 में 12 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। झारखंड में आर्थिक विकास दर को लगातार गति मिल रही है। आर्थिक विकास दर में लगातार प्रगति के बाद अब इसके 7. 5% रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य की बहन-बेटिया स्वावलंबी और सशक्त बन रही हैं। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लिए ₹13 हजार 363 करोड़ 35 लाख का बजट रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!