23/11/2025

Dhanbad Times

मैथन पुलिस ने बरामद की क्रूरता की शिकार 41 गोवंश — 4 मृत, 6 की हालत नाजुक, गंगा गोशाला कतरास – करकेंद में शुरू हुई देखभाल और ईलाज, कंटेनर जप्त

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
107 Views

धनबाद टाइम्स: मैथन ओपी पुलिस ने 41 गोवंश (27 गाय, 6 सांढ़, 8 बाछा) बरामद किए, जिन्हें बख्तरबंद कंटेनर से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इन सभी पशुओं को श्री गंगा गौशाला कतरास – करकेंद में आश्रय मिला है, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। इनमें से 6 की स्थिति अत्यंत गंभीर है जबकि 4 की मृत्यु हो चुकी है।-

— लोगों के मन में उठ रहे गंभीर सवाल: नेशनल हाईवे के किनारे मौजूद थानों की भूमिका पर सवाल क्यों न उठें, जब ऐसा वाहन मैथन तक बेरोकटोक पहुंच जाता है? क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का संकेत? लोगों के मन में ऐसा सवाल उठना लाजमी है। कारण कि यह  पहली बार नहीं है जब नेशनल हाईवे पर ऐसे कंटेनर पकड़े गए हों। गोवंश की इतनी संख्या में एक वाहन में ले जाना, यह उनके साथ क्रूरता का द्योतक है। मैथन पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!