23/11/2025

Dhanbad Times

विहिप का 61वां स्थापना दिवस समारोह: हिंदू एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक चेतना का आह्वान

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
85 Views

धनबाद:  कतरास शहर के रानी बाजार मैदान में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 61वां स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। आयोजन का नेतृत्व विहिप व बजरंग दल ने किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

गौ रक्षा और संगठन की शक्ति पर बल
समारोह के मुख्य अतिथि त्रिलोकी नाथ बागी, जो बिहार-झारखंड के विहिप गौ रक्षा प्रमुख हैं, ने कहा कि “गायों की रक्षा करना हर हिंदू का नैतिक और धार्मिक दायित्व है।” उन्होंने संगठन की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा कि “जब हम संगठित होते हैं, तभी सुरक्षित रहते हैं। विहिप जैसे संगठन ही हमारी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करते हैं।”

धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक शिक्षा का संदेश
वृंदावन से पधारी धार्मिक प्रवक्ता लाड़ली शरण ने राम नाम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा, “राम के नाम में ही शक्ति है, जो जीवन के समस्त कष्टों का निवारण करता है।” उन्होंने युवतियों को लव जिहाद जैसे मुद्दों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि “परिवारों को चाहिए कि वे बच्चों को भारतीय संस्कृति और धर्म की शिक्षा दें, तभी हिंदू धर्म की जड़ें मजबूत रहेंगी।”

धर्म रक्षा का संकल्प

विहिप धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संगठन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा, “अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण विहिप के वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। जब-जब धर्म पर संकट आया है, विहिप ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर उसका सामना किया है।”

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में गौ रक्षक प्रमुख कमलेश सिंह, समाजसेवी रौनक गुप्ता, विक्की सिंह, दीपक मंडल, आनंद महतो, तापस दे, राजेश दुबे, मनोज केसरी, सोनू गिरी, शंकर भगत, रंजीत पासवान, राम शर्मा, गोविंद शुक्ला, लालू झा, चिंटू सिंह, दीपक साहू, विनोद चौहान, सुजीत रवानी, रविकांत दास, उमाकांत तिवारी, प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाज को जोड़ने का प्रयास
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी संदेश देता है। वक्ताओं ने एक स्वर में हिंदू समाज को संगठित रहने, अपनी परंपराओं को सहेजने और युवा पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!