21/08/2025

Dhanbad Times

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दे गया रामराज मन्दिर का वार्षिकोत्सव

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
48 Views

 

धनबाद: बाघमारा के रामराज मन्दिर के वार्षिक उत्सव में श्रद्धा के साथ हुवे श्रीराम महायज्ञ, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। आध्यात्म के साथ – साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। कुल मिलाकर कहें तो नौ दिवसीय महोत्सव आध्यात्मिक व सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक रहा। श्री राम महायज्ञ में वनारस, अयोध्या के विद्वतजनों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, आध्यात्म गुरु श्री रविशंकर और साध्वी सरस्वती के प्रेरणादायक प्रवचन लाखों लोगों की हृदय को आध्यात्म के प्रति जागृत किया। बुधवार को समापन बेला में वनारस की मंडली ने गंगा आरतीप्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। महायज्ञ के मुख्य यजमान रहे सांसद ढुलू महतो व उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी, विधायक शत्रुघ्न महतो एवं उनकी धर्म पत्नी डोली देवी सहितहजारों रामभक्तों के मंडली के सदस्यों ने कला को प्रदर्शित करते हुवे मां गंगा की वंदना किया। लेजर शो की रंग बिरंगी रोशनी व चमक, आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। दिन में होली और रात में दीपावली के जैसा नजारा देखा गया। भोजपुरी के मशहूर गायक पवन सिंह भजन व लोकगीतों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़इतनी जुटी थी, कि जगह कम पड़ता दिखा। मशहुर कवि कुमार विश्वास सहित अन्य कवियों ने कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। स्वाति मिश्र ने भजनों से खूब रिझाया। महोत्सव के पहले दिन जलयात्रा में शामिल देश के कई राज्यों की कला जत्था द्वारा प्रस्तुत झाँकियाँ, वाद्ययंत्र की धुन संस्कृतियों के मेलजोल एवं महायज्ञ आध्यात्म की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। अंतिम दौर में आयोजित तीन दिवसीय रामलीला खूब चर्चे में रही।सांसद ढुलू महतो एवं उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो ने महोत्सव सह महायज्ञ की सफलता के लिए रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिनके सहयोग से बड़ा आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!