15/01/2026

Dhanbad Times

डीएवी पब्लिक स्कूल महुदा ने मनाया गौरवशाली स्थापना दिवस—32 वर्षों की शैक्षिक यात्रा का जश्न

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
157 Views

धनबाद: डीएवी पब्लिक स्कूल महुदा में स्थापना दिवस समारोह पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के धर्म शिक्षक अलखदेव शास्त्री ने वैदिक विधि से हवन संपन्न कराया, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक आर. के. सिंह ने सहकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के साथ वैदिक वस्तुओं द्वारा यज्ञ कर वातावरण को पवित्र किया। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि डीएवी महुदा क्षेत्र में एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जो पिछले 32 वर्षों से शिक्षा की लौ जलाकर समाज को डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और देशभक्त वीर सपूत दे रहा है। आज इसके छात्र-छात्राएं अपने कौशल और कर्म से विविध क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।आर्य समाज की परंपराओं को बनाए रखते हुए यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। समारोह को बच्चों ने और जीवंत बना दिया—एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों ने मानसून थीम पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि तीसरी से दसवीं कक्षा के बीच हिंदी वर्तनी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!