23/11/2025

Dhanbad Times

कतरास में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च: प्रधानमंत्री की माता पर टिप्पणी के विरोध में सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरीं

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
127 Views

कतरास: कांग्रेस और सहयोगी दलों द्वारा देश के प्रधानमंत्री की माता पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कतरास मंडल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आक्रोश मार्च निकाला। इस मार्च की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य देव मिश्रा ने की, जबकि नेतृत्व भाजपा नेत्री जानकी देवी ने संभाला। भाजपा कार्यालय से थाना चौक तक निकाले गए इस विरोध मार्च में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी माफी मांगो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिला मोर्चा ने इस टिप्पणी को न केवल प्रधानमंत्री का अपमान बताया, बल्कि इसे महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला करार दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में कंचन चौरसिया (जिला उपाध्यक्ष), महेश पासवान, भरत शर्मा, रामकरण साहू, रविंद्र विजन, बबलू मिश्रा, मुनिया देवी, उषा चौहान, आरती पासवान, कांति राय, कंचन सिंहा, प्रियंका कुमारी, राधा देवी, रीना देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, लीला देवी, अंजू देवी, रेणु देवी, रिंकी देवी, प्रमिला देवी, चिंता देवी, सरिता देवी, शशि कला रावत, जसोदा देवी, पूनम देवी, आरती देवी, बबिता देवी, कलावती देवी, शोभा देवी, देवंती देवी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता शामिल थीं।भाजपा महिला मोर्चा ने इस मार्च के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को महिला विरोधी बताते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!