17/08/2026

Dhanbad Times

एक ही रात बरोरा थाना क्षेत्र के खोनाठी गांव में दो घरों से नगदी समेत आभूषण की चोरी, लोकल लिंक की तलाश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
210 Views

धनबाद: बरोरा थाना अंतर्गत खोनाठी गांव में शुक्रवार की रात चोरों  ने दो घरों का ताला तोड़कर नगदी, आभूषण समेत करीब चार लाख रुपए की संपत्ति ले लिया। रात में उन घरों में कोई नहीं था। लोकल लिंक के जरिये चोरों को इसकी जानकारी हो गयी। जिसके चलते वे अपनी योजना को अंजाम देने में कामयाब हो गए। पुलिस मौके पर छानबीन के पश्चात चोरों की तलाश में जुट गयी है। जिनके घरों में चोरी की वारदात हुई, उनमें मोहन महतो के घर से 20 हजार नगद,  करीब 2 लाख का आभूषण एवं मनोज के घर से 30 हजार नगद एवं आभूषण ले गए। मोहन महतो हरिणा स्थित घर पर चले आये थे, जबकि मनोज महतो बगलvके घर में थे। घटना की सूचना पर बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीत तथा मामले की तहकीकात किया। चोरी की इस वारदात से गांव के लोगों में भय है। उनका कहना है कि घर खाली छोड़ कर कहीं जाना खतरे से खाली नहीं है। इस तरह की घटनाएं आये दिन हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!